धोरैया: बैजनाथपुर में शादी में डीजे वाहन बिजली पोल से टकराया, वृद्ध की दबकर मौत
Dhuraiya, Banka | May 19, 2025 बैजनाथपुर गांव में रविवार की देर रात शादी समारोह के दौरान एक डीजे वाहन बिजली पोल से टकरा गया. बिजली पोल गिरने से उसमें दबकर इसी गांव के 65 वर्षीय वृद्ध मो. जहीर मंसूरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सोमवार की सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने बताया कि लड़की पक्ष के डीजे शर्मा डीजे वाहन गांव की संकरी ग्रामीण सड़क में घूमाने के दौरान बिजली पोल से टकरा गया.