धोरैया: बटसार पंचायत के वार्ड 14 में जलमीनार से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी, बीडीओ को दिया आवेदन
Dhuraiya, Banka | May 20, 2025 बटसार पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बने जलमीनार से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है. इसको लेकर मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे सामाजिक कार्यकर्ता विकास मंडल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन धोरैया बीडीओ को सौंपा. बीडीओ रश्मि भारती ने बताया की जेई को निर्देश दिया गया है, अभिलंब पेयजलापूर्ति चालू कराई जाएगी.