धोरैया: त्रिभुवन एकेडमी लहोरिया के पास सड़क दुर्घटना मे युवा JDU प्रखंड अध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी, पूर्व विधायक ने जाना हाल
Dhuraiya, Banka | May 18, 2025 प्रखंड के सादपुर गांव निवासी युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह सोनू सड़क दुर्घटना में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह घर से बाईक पर सवार होकर धोरैया आ रहा था तभी पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग पर त्रिभुवन एकेडमी लहोरिया के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सोनू को जोरदार धक्का मार दिया.