धोरैया: धोरैया कॉलेज के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल, सीएचसी धोरैया में इलाज जारी
Dhuraiya, Banka | May 18, 2025 धोरैया कॉलेज के समीप रविवार की दोपहर करीब 3 बजे दो बाईक की आमने-सामने की हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें रजौन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का संजय मंडल तथा सुनील कुमार शामिल है। सीएचसी धोरैया में प्राथमिक उपचार के उपरांत संजय मंडल की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।