कांके: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर आदिवासी छात्र संघ ने खुशी जताई
Kanke, Ranchi | May 16, 2025 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदले जाने पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे आदिवासी छात्र संघ ने खुशी जताई है। आदिवासी छात्र संघ ने इसे झारखंड के मूलवासी और आदिवासी समाज की वर्षों की संघर्षपूर्ण लड़ाई का परिणाम बताया है। इस दौरान उन्होंने अबुआ सरकार आभार यात्रा और विजय जुलूस आयोजित किए जाने की भी घोषणा की है।