कांके: मोरहाबादी के पास अतिक्रमण हटाए जाने के बाद पीड़ित दुकानदारों ने विधायक सीपी सिंह से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | May 16, 2025 मोरहाबादी के पास अतिक्रमण हटाए जाने के बाद पीड़ित दुकानदारों ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विधायक सीपी सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित दुकानदारों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए अपने क्षतिग्रस्त सामानों का मुआवज़ा दिलवाने की मांग की। गौरतलब है कि पिछले बुधवार की रात रांची नगर निगम द्वारा मोरहाबादी के पास अतिक्रमण हटाया गया था।