कांके: रांची के मेन रोड स्थित रोस्पा टावर के तीसरे माले में लगी आग, आग पर काबू पाया गया
Kanke, Ranchi | May 16, 2025 रांची के मेन रोड स्थित रोस्पा टावर के तीसरे फ्लोर में गुरुवार रात करीब दस बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दो दुकानों में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने को लेकर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।