कांके: हरमू स्थित आजसू कार्यालय में मिलन समारोह, कई बुद्धिजीवी और युवा हुए आजसू में शामिल
Kanke, Ranchi | May 16, 2025 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में कई बुद्धिजीवी और युवा ने आजसू का दामन थामा। इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभी को आजसू की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि जब झारखंडी विचारों से जुड़े लोग जुड़ते हैं, तो इससे पार्टी के साथ राज्य की भी मजबूती होती है।