कांके: विश्व संवाद केंद्र ने आर्यभट्ट सभागार में देवर्षि नारद जयंती और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया
Kanke, Ranchi | May 15, 2025 आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार शाम करीब चार बजे विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वहीं इस मौके पर बिरसा हुंकार पत्रिका के नये स्वरूप का लोकार्पण किया गया।