अमरिया: अमरिया में चोरों का कहर, घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा भी नहीं है सुरक्षित
अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर! गोपाल नगर में रात के अंधेरे में चोरों ने घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह बैटरी गायब मिली तो पीड़ित के होश उड़ गए। ई-रिक्शा चलाकर परिवार की रोजी-रोटी चलाने वाले पीड़ित के सामने अब बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाते हुए चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बैटरी बरामद करने की मांग की है