#डीएफओ से मारपीट व धक्का-मुक्की के विरोध में वनकर्मियों का प्रदर्शन!
गढ़वाल डीएफओ महत्तिम यादव के साथ हुई धक्का-मुक्की की घटना के विरोध में वन विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।
वनकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
अब देखना होगा कि वन विभाग के कर्मचारियों की चेतावनी के बाद शासन-प्रशासन क्या कदम उठाता है।
Pauri, Garhwal | Nov 5, 2026