रायपुर में हत्या के 3 फरार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के ग्राम पठारीडीह में हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते हेमराज निषाद उर्फ भूरी ने रोहित निषाद और संजय चौहान उर्फ मोरध्वज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। हत्या के बाद शव को चादर में लपेटकर टाटा मैजिक वाहन से ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#RaipurNews #MurderCase #RaipurPolice #CrimeNews #ChhattisgarhNews