गुरूर: धनोरा (गुरूर) बटालियन के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, कार चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
Gurur, Balod | Feb 17, 2026 तखत राम ठाकुर गुरूर विकासखंड के ग्राम धनोरा में स्थित 14 वी बटालियन में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह अपनी बाइक को रोककर महा शिवरात्रि का मेला देखने के लिए पैदल ही जा रहे थे, तभी बालोद की ओर से आ रही एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।