गुरूर: आदिवासी गोंडवाना समाज ने ग्राम कनेरी में गोंडवाना पद्धति से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व, गांव में निकली कलश यात्रा
Gurur, Balod | Feb 15, 2026 सामाजिक बंधुओं द्वारा बाजे गाजे के साथ जयकारे लगाते हुए कलश यात्रा निकाली गई जो यहां आकर्षण का केंद्र रहा। तत्पश्चात समाज के बुढ़ादेव मंदिर के पास गोंडवाना पद्धति से सामाजिक बंधुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। यज्ञ मे आहुति देकर सभी ने घर, परिवार, समाज तथा गांव में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मंगल कामना की।