गुरूर विकासखंड के ग्राम धोबनपुरी से ग्राम सोरर तक मार्ग का डामरीकरण किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण सड़क गुरूर ब्लॉक एवं बालोद ब्लाक मुख्यालय को जोड़ती है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गुरुर विकासखंड से जिला मुख्यालय बालोद आने जाने मे मार्ग की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को खराब सड़क से भी राहत मिलेगी।