जब पुलिस बल कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने पहुंचा, उसी दौरान कुछ ग्रामीणो ने कार्यक्रम स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम कोटवार के साथ मारपीट की घटना भी हुई। मौके पर पुलिस ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दो पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।