टीकमगढ़: जतारा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल किया गया रेफर
जतारा में आज एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि व्यक्ति अपने खेत से अपने घर की ओर जा रहा था,तभी रास्ते में जतारा में ही अचानक से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई ,और वह बाइक समेत नीचे जा गिरा,जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। CHC से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल टीकमगढ़ लाया गया है।