टीकमगढ़: आनंद विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में आनंद ग्राम धजरई में अल्पविराम परिचय कार्यक्रम हुआ संपन्न
राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग एवं जिला प्रशासन टीकमगढ़ के निर्देशन में आनंद ग्राम के रूप मे चुने गए आनंद ग्राम धजरई मे अल्पविराम परिचय कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियो से प्रश्न पूछे गए एवं प्रतिभागियो द्वारा पूछे गए प्रश्नो के उत्तर दिए गए। कार्यक्रम मे नोडल कृषि अधिकारी,ग्राम पंचायत सचिव,सरपंच,पटवारी,आंगनबाड़ी बहने सहित ग्रामीण मौजूद रहे।