टीकमगढ़: टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित चाय की दुकान के संचालक के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, थाने पहुंचा शिकायतकर्ता
टीकमगढ़ शहर की रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित चाय की दुकान संचालक के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात लोगों से सामान के पैसे मांगने पर चाय की दुकान संचालक के साथ मारपीट की गई और दुकान का सामान सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़ित व्यक्ति कोतवाली थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की जा रही है।