टीकमगढ़: 36वीं सब जूनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में टीकमगढ़ जिले की टीम को मिला रजत पदक, कलेक्टर अवधेश शर्मा ने दी बधाई
जिले के सचिव प्रसन्ना कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 36वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण के सॉफ्टबॉल कोच के मार्गदर्शन में जिले की बालक वर्ग की टीम ने चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया।इस अवसर पर जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा,SP रोहित काशवानी उन लोगों के द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दी गई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।