टीकमगढ़: प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत जिले के 18285 हितग्राही हुए लाभान्वित, कलेक्ट्रेट NIC कक्ष में कार्यक्रम हुआ आयोजित
पीएम मोदी द्वारा झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 7500 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अधिकार तहत जिले के 18285 हितग्राहियों को अभिलेख प्रदाय किए गए।