टीकमगढ़: कलेक्टर के निर्देशन में स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले की विभिन्न शालाओं का किया गया निरीक्षण, डीईसी गोली का बताया महत्व
कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले की विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न सलाम में बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को दवा सेवन के महत्व के बारे में बताया गया।