खानपुर: खानपुर कस्बे में अल सुबह पशुपालक उतरे मैदान में, दूध की गाड़ियों को रोका, मौके पर पहुंची थाना पुलिस
खानपुर कस्बे में आज गुरुवार को सुबह 5:00 के लगभग अल सुबह ही पशुपालक मैदान में उतर गए उन्होंने कस्बे में आ रही दूध की गाड़ियों को रोका, इस दौरान गश्त करती हुई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पशुपालकों ने दूध बेचने से साफ इनकार कर दिया वह सरकारी व निजी डेयरी संचालकों को दुकाने बंद रखने की चेतावनी दी। वही आमजन दूध संकट को लेकर काफी परेशान नजर आए ।