mpyuvaaayog मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्वयं का विनिर्माण (Manufacturing) अथवा सेवा उद्यम स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करना तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को ₹1 लाख से ₹50 लाख तक के बैंक ऋण की सुविधा तथा ऋण पर 3% वार्षिक ब्याज अनुदान का प्रावधान है। साथ ही, योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार ऋण गारंटी शुल्क संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।
आगामी वर्ष को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाए जाने के अवसर पर प्रदेश के युवाओं से आह्वान है कि वे उद्यमिता को अपनाएँ, रोजगार सृजन में सहभागी बनें तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
योजना की पात्रता एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर SAMAST Portal के माध्यम से आवेदन करें।
#JansamparkMP #niwari