मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 7 नवंबर को ओरछा आगमन प्रस्तावित, कलेक्टर और एसपी ने हैलीपैड और कार्यक्रम स्थलों का किया सघन निरीक्षण
--
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल, 7 नवंबर 2026 को निवाड़ी जिले की प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में पावन आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के इस वीआईपी दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया और सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना के साथ संयुक्त रूप से हैलीपैड ग्राउंड एवं मुख्यमंत्री के सभी प्रस्तावित दौरा स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा जैन, तहसीलदार श्री जगदीश रंधावा, सीएमओ श्री रामस्वरूप पटेरिया श्री पियूष बाजपेई एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism
#CMMadhyaPradesh #ओरछा #JansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026