कानपुर के चौबेपुर में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है।
फत्तेपुर चौराहे पर कुछ दिन पहले राधेश्याम के साथ कथित तौर पर जानलेवा मारपीट की गई थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने शिकायतकर्ता को फोन कर गाली-गलौज की और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।
आरोपियों ने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने, दुकान में आग लगाने और दुकान न खोलने देने की धमकी दी। पीड़ित का दावा है कि धमकी भरी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।
अब पीड़ित ने चौबेपुर थाने पहुंचकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
सवाल है—क्या पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिलेगी और धमकी देने वालों पर कार्रवाई होगी?
📍 स्थान: फत्तेपुर चौराहा, चौबेपुर, कानपुर
खबर से जुड़े अपडेट के लिए Ground Zero News से जुड़े रहें।
#Kanpur #Choubepur #KanpurNews #CrimeNews #UPPolice UttarPradesh BreakingNews GroundZeroNews KanpurCrime PoliceAction