कानपुर में चोरों का आतंक! रात के अंधेरे में विमल प्रोविजन स्टोर को बनाया निशाना।
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित विजय नगर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। देर रात करीब 2 बजे दुकान का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया गया।
सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई है। अब फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
सवाल यह है कि शहर में दुकानों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आखिर क्या इंतजाम हैं?
📍 काकादेव, विजय नगर, कानपुर
Ground Zero News | खबर वही, जो जमीन से जुड़े।
#Kanpur #KanpurNews #Kakadeo #VijayNagar #TheftNews CCTV