कानपुर के नारामऊ में एक ही खड़े डंपर से दो बड़े हादसे!
कानपुर के नारामऊ स्थित एलिम्को क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे खड़ा एक डंपर लगातार दूसरे हादसे की वजह बन गया। बीती रात इसी डंपर से एक लग्जरी बस टकराई थी, जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद डंपर को वहां से नहीं हटाया गया।
कुछ ही घंटों बाद गिट्टी लदा दूसरा डंपर भी उसी खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
⚠️ सवाल यह है कि पहले हादसे के बाद भी दुर्घटनाग्रस्त डंपर को सड़क से क्यों नहीं हटाया गया?
लगातार दो हादसों के बाद अब NHAI के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने तथा मामले की जांच की मांग उठ रही है।
📍 नारामऊ, कानपुर
आपकी राय में ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
#Kanpur #KanpurNews #Naramau #RoadAccident #NHAI RoadSafety TruckAccident UttarPradeshNews GroundZe