कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर केले के स्टॉल को लेकर बवाल! प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों से मारपीट, बेल्ट निकालकर धमकाने का आरोप।
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 पर शनिवार को केले का स्टॉल लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने स्टॉल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और बेल्ट निकालकर धमकाया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले के बाद दोनों पक्ष जीआरपी थाने पहुंचे। जीआरपी वायरल वीडियो और प्लेटफॉर्म पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सवाल यह है कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की मारपीट कैसे हुई?
📍 कानपुर सेंट्रल, कानपुर
खबरों के लिए जुड़े रहिए – Ground Zero News
#Kanpur #KanpurCentral #KanpurNews #GRP #RailwayStation ViralVideo Kanpur