कानपुर में खाकी पर हमला! किन्नरों का हंगामा, डायल 112 का सिपाही बना निशाना!
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र स्थित आलियापुर टोल प्लाजा पर 26 अक्टूबर की रात हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ किन्नरों ने भदौही निवासी अंकित सिंह की कार रोककर रुपये मांगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ की गई।
सूचना पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही सोनू यादव के साथ भी कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की गई। आरोप है कि उनकी वर्दी को भी निशाना बनाया गया।
मामले में सिपाही ने अपने ही थाने और अधिकारियों से मदद मांगी। अब सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्णकांत यादव के मुताबिक, पुलिस ने संबंधित सिपाही की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
सवाल यह है कि जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा का भरोसा कौन देगा?
खाकी का सम्मान और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।
📍 कानपुर | Ground Zero News
#Kanpu