भगवानपुर: मानक मजरा गांव में लोगों के घर में घुसा बरसात का पानी, विधायक ने पहुंचकर कराई जल निकासी
रुड़की की भगवानपुर विधानसभा के मानक मजरा गांव में लगातार हो रही बरसात के चलते बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जिस कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और भगवानपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक ममता राकेश मौके पर पहुंच गए है। जिसके बाद विधायक ने जल निकासी कराई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे है।