भगवानपुर: टांडा रांगडवाला गांव में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या की, कुछ दिन से था परेशान
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के टांडा रांगडवाला में कदम सिंह नाम के एक व्यक्ति ने रविवार की देर शाम संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कदम सिंह कुछ दिन से परेशान चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कदम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज कदम सिंह के परिजन भी पहुंच गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।