भगवानपुर: चुड़ियाला गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने तीन के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के द्वारा पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला किया गया है। जिसके बाद पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।