भगवानपुर: सिसौना गांव के पास दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक हुए घायल
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिसौना गांव के पास आज दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिस कारण एक बाइक पर सवार शहबान और दूसरी बाइक पर सवार जीशान घायल हो गए है। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा दोनों घायलों को उठाया गया। जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।