भगवानपुर: नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में रविवार की देर शाम कीर्ति नाम की एक महिला की अचानक की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद कीर्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर कीर्ति की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कीर्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।