भगवानपुर: मंडावर के पास एक व्यक्ति ने महिला के साथ की छेड़छाड़, महिला ने आरोपी की चप्पल से की पिटाई
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मंडावर के पास आज एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी है। जिसके बाद महिला के द्वारा आरोपी व्यक्ति को पकड़कर उसकी चप्पल से पिटाई की गई है। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है। जिन्होंने महिला को समझाकर मामला शांत कर दिया है। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है।