बाराहाट: छोटी ढाका गांव के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल, मायागंज अस्पताल भेजे गए
Barahat, Banka | Feb 12, 2026 बांका–ढाका मोड़ मुख्य मार्ग पर छोटी ढाका गांव के समीप गुरुवार की दोपहर 3 बजे एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया