बाराहाट: औरिया के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी बाल-बाल बचे
Barahat, Banka | Feb 17, 2026 भागलपुर-दुमका नेशनल हाइवे स्थित औरिया समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रक को दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों ट्रक के चालक व खलासी बाल-बाल बच गये। मंगलवार करीब 11 बजे एक ट्रक चालक अरूण कुमार राउत ने बताया कि मंगलवार अहले सुबह उनके गाड़ी में कुछ खराबी हो गयी थी। इसलिए उन्होंने अपनी ट्रक को सड़क किनारे खड़ी की थी।