बाराहाट: बाराहाट के भेड़ा मोड़ मैदान में रोजगार मेले का आयोजन, 737 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
Barahat, Banka | Feb 18, 2026 बांका के भेड़ामोड़ मैदान बाराहाट में बुधवार की सुबह 11 बजे रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त उपेन्द्र सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार, सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोजगार मेले में कुल 13 नियोजकों एवं प्रशिक्षण केंद्रों ने भाग लिया।