कोईलवर: बाढ़ को देखते हुए कोईलवर के दो स्कूल किए गए बंद
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कोईलवर प्रखंड के दो विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। बाढ़ का पानी बढ़ने से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार में कार्यरत कोईलवर BDO वीर बहादुर पाठक ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे इसकी जानकारी दी। बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदगावा और ज्ञानपुर विद्यालय को बंद है।