बांसगांव: उनवल के अम्बेडकर चौक पर हाईमास्ट महीनों से खराब, चारों लाइटें बंद, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हुई
नगर पंचायत उनवल में प्रकाश व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नगर के मुख्य अम्बेडकर चौक पर लगा हाईमास्ट कई महीनों से खराब है। इसकी चारों लाइटें बंद पड़ी हैं। शाम होते ही यह चौराहा अंधेरे में डूब जाता है, जबकि यहां रोज बड़ी संख्या में लोग और राहगीर आते-जाते हैं।