पोड़ैयाहाट: सुंदर पहाड़ी के बहुचर्चित रेप कांड में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्या पर आरोपी को बचाने का आरोप
सुंदर पहाड़ी के बहुचर्चित रेप कांड को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्या ममता कुमारी ने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोपी फादर को राजनैतिक संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। बताते चलें कि मिशनरी के पादरी द्वारा रसोइया महिला के साथ दुष्कर्म के प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है।