उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में आयोजित होने वाली पौराणिक नंदा जात (यात्रा) के तहत नंदा कुंड से लौटे श्रद्धालुओं (जतेरियों) का दानपुर घाटी पहुंचने पर स्थानीय जनता द्वारा अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां नंदा के जयकारों और पारंपरिक गीतों से गुंजायमान हो उठा। डोली और देव-प्रतीकों के साथ लौट रहे श्रद्धालुओं के स्वागत में महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में लोक नृत्य प्रस्तुत किए।
हाथों में हिमालय का दुर्लभ ब्रह्मकमल और धूप-सामग्री लिए जतेरियों की इस विदाई यात्रा को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह यात्रा न केवल क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था को प्रदर्शित करती है, बल्कि पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल भी पेश करती है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo