सांसद दिल्ली दर्शन के तहत निबंध-भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा तीन दिवसीय दिल्ली भ्रमण का मौका
सांसद राहुल सिंह लोधी ने दी जानकारी
दमोह। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए ‘सांसद दिल्ली दर्शन’ योजना शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा योजना के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित विद्यार्थियों को उनके विद्यालय के एक शिक्षक के साथ तीन दिवसीय दिल्ली भ्रमण का अवसर मिलेगा। छात्राओं के साथ महिला शिक्षिका की व्यवस्था रहेगी।
एक समूह में 15 विद्यार्थी और 5 शिक्षक सहित कुल 20 सदस्य होंगे। पहले दिन संसद भवन एवं सेंट्रल हॉल, दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन और तीसरे दिन दिल्ली दर्शन के साथ प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों के साथ भोजन और प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
सांसद ने बताया कि योजना के अगले चरणों में कॉलेज विद्यार्थियों तथा कक्षा 7वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों को भी दिल्ली भ्रमण का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा लगातार स्कूल कॉलेजों के भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा दिल्ली भ्रमण का आग्रह किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। जिसके चलते दमोह संसदीय क्षेत्र के छात्र छात्राएं अभियान का हिस्सा बन सकेंगे।
Rahul Singh Lodhi
Bhagirath Patel
Damoh, Damoh | Sep 18, 2026