हटा में कलेक्टर ने खुदाई कर जांचा सांदीपिनी विद्यालय का निर्माण, किया औचक निरीक्षण
अधिकारी कर्मचारियों को लापरवाही और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किए जाने पर लगाई फटकार
दमोह/हटा। कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव शुक्रवार को हटा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों और घटिया निर्माण की आशंका पर कलेक्टर ने मौके पर ही सख्ती दिखाई। उन्होंने दीवारों के प्लास्टर की खुदाई कराकर निर्माण सामग्री की स्थिति देखी। इसके साथ ही टाइल्स और प्लेटफार्म की भी खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर निर्माण कार्य में कई खामियां सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा स्वयं मौके पर निर्माण की परतें खुलवाकर जांच किए जाने से अधिकारियों और निर्माण एजेंसी में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही।
Damoh, Damoh | Sep 18, 2026