नरकटियागंज: छठ पूजा के अंतिम दिन नरकटियागंज में उषा अर्घ्य का पावन आयोजन
नरकटियागंज के चीनी मिल छठ घाट पर छठ पूजा के अंतिम दिन उषा अर्घ्य का पवित्र उत्सव मनाया गया। शहर की नगर परिषद ने सभी छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और छठी मैया व भगवान सूर्यदेव से प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।