बेगूसराय जिले के बछवाड़ा अंचल अंतर्गत चमथा में बुधवार की शाम हुई नाव दुर्घटना में दो व्यक्तियों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है. लापता व्यक्तियों की तलाश एवं खोज-बचाव कार्य के लिये SDRF की टीम को लगाया गया है. SDRF की टीम घटनास्थल पर मौजूद है तथा एक लापता व्यक्ति सोगारथ यादव का शव बरामद कर लिया गया है. साथ ही एक और लापता व्यक्ति की तलाश अभियान जारी है.
घटना की सूचना मिलते ही देर शाम ही जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बछवाड़ा पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तेघड़ा, अंचल अधिकारी, बछवाड़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मुस्तैद हैं। जिला प्रशासन की निगरानी में लापता की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान लगातार जारी है.
Dandari, Begusarai | Oct 30, 2026