खानपुर: खानपुर क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने आमजन से नदी किनारे और जल भराव वाले स्थान पर नहीं जाने की अपील की
खानपुर कस्बे सहित क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के पश्चात प्रशासन ने आमजन से नदी किनारे वह जल भराव वाले स्थान पर नहीं जाने की अपील की। खानपुर उपखंड अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय ने आज सोमवार को शाम 4:00 के लगभग आम जन से अपील की की कैचमेंट एरिया में अचानक बाढ़ आने की आशंका है इसीलिए आम जन नदी किनारे व जल भराव वाले स्थान पर नहीं जाए ।