"फिरोजाबाद DM-SSP ने की पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर भाईचारे की अपील"
फिरोजाबाद DM-SSP ने ली शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर दिए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता और एसएसपी आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सभी धर्मगुरु, पीस कमेटी सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
DM के निर्देश -
- आगामी पर्व बारहवफात, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, जैन पर्युषण और सावन के अंतिम सोमवार पर भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील।
- जुलूस में झंडों की ऊंचाई सीमित रखने और लोहे/मेटल के पाइप-रॉड का प्रयोग न करने के निर्देश।
- DJ की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।
- 25-26 अगस्त के जलसों के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य।
SSP ने कहा -
टूंडला व थाना रसूलपुर/शहर क्षेत्र के बड़े जुलूस आयोजक अपने वालंटियर्स की लिस्ट और ID कार्ड नंबर थाने में जमा कराएं। जुलूस मार्गों का पहले से निरीक्षण होगा और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। जन्माष्टमी पर मंदिरों में सुरक्षा, बिजली और सफाई के पुख्ता इंतजाम होंगे।
#Firozabad #PeaceCommittee #DMSSP #DDM_News @highlight