सोरांव: मऊआइमा इलाके के कटरा दयाराम बागी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे जयकारे
मऊआइमा क्षेत्र के कटरा दयाराम से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारे व भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मऊ आइमा सुधीर कुमार मौर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।